जमुई: चौकी गांव में छत के सीढ़ी से गिरकर एक महिला हुई घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 20, 2024 झाझा थाना क्षेत्र के चौकी गांव में छत पर चढ़ने के दौरान रानी देवी नामक महिला अचानक सीढ़ी से नीचे गिर गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से वह घायल हो गई। जिसे देर शाम इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर के द्वारा रानी देवी का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।