जमुई: चकाई में बदमाशों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को मारकर किया घायल, तीनों घायलों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 20, 2024 जमुई जिले के चकाई में बदमाशों ने स्कॉर्पियो वाहन को रोककर एक ही परिवार के तीन लोगों को बेरहमी से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में सिकंदरा निवासी तबारक अली, शफी अहमद और उनकी बहन सालेहा खातून शामिल हैं। मारपीट का आरोप मो. इमरान, नूर आजम, आसिफ, जुम्मन सहित अन्य लोगों पर लगाया गया है।