जींद: नरवाना ब्लॉक उपाध्यक्ष ने भ्रष्टाचार में कार्रवाई न होने पर दिया इस्तीफा
नरवाना ब्लॉक समिति के उपाध्यक्ष रविंद्र नैन ने एक साल तक भ्रष्टाचार की सुनवाई न होने पर इस्तीफा दिया है। उन्होंने RTI से फर्जीवाड़े के साक्ष्य जुटाकर उच्च अधिकारियों को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नैन अब जनता के बीच जाकर निष्पक्ष जांच की मांग उठाएंगे।