केराकत: जौनपुर में जमीन विवाद में भतीजे ने स्कॉर्पियो से 9 लोगों को रौंदा, दो की मौत
जौनपुर के मुस्तफाबाद गांव में जमीन विवाद के दौरान एक भतीजे ने स्कॉर्पियो गाड़ी से 9 लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और पांच गंभीर घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।