जमुई: जिला परिषद भवन के पास दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, शिक्षिका बनी शिकार
Jamui, Jamui | Apr 16, 2026 शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र में भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जिला परिषदन भवन के पास जिला शिक्षा कार्यालय से लौट रही एक महिला शिक्षिका से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पीड़िता बायपास रोड निवासी रूमा कुमारी ने बताया कि वह अपने कार्य से कार्यालय गई थीं।