कोईलवर: कोईलवर अंचल कार्यालय में जनता दरबार में 8 भूमि विवादों की सुनवाई, 4 का मौके पर निपटारा
कोईलवर अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक भूमि विवादों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस जनता दरबार में कुल 8 भूमि विवादों की सुनवाई हुई। इनमे चार मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया।