🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज
UPI लेनदेन पर MDR शुल्क के विरोध में व्यापार मंडल ने उठाई आवाज
महराजगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, महराजगंज के पदाधिकारियों ने यूपीआई के माध्यम से होने वाले व्यापारी लेनदेन पर प्रस्तावित MDR शुल्क को लेकर विरोध जताया है। संगठन की ओर से प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की गई।
व्यापार मंडल का कहना है कि UPI डिजिटल भुगतान व्यवस्था का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में व्यापारी लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। संगठन ने मांग की कि व्यापारियों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त डिजिटल भुगतान शुल्क न लिया जाए।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से UPI लेनदेन पर प्रस्तावित MDR शुल्क लागू न करने, व्यापारियों पर अतिरिक्त डिजिटल भुगतान शुल्क नहीं लगाने तथा किसी भी शुल्क व्यवस्था से पहले व्यापारी संगठनों से समुचित परामर्श करने की मांग की गई है।
व्यापार मंडल ने कहा कि डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक भार न पड़े।
📌 व्यापारियों की प्रमुख मांग—UPI भुगतान रहे शुल्क मुक्त।
Public maharajganj
#Maharajganj #महराजगंज #UPI #UPIPayment #MDR #व्यापारमंडल #व्यापारीहित #DigitalPayment #व्यापारी #उत्तरप्रदेश #BreakingNews #MaharajganjNews #UPNews #BusinessNews #LatestNews
Maharajganj, Maharajganj | Sep 21, 2026