🌊 बाढ़ का पानी घट रहा, राहत कार्य लगातार जारी!
🩺 अब स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर विशेष फोकस
वैशाली में गंगा एवं गंडक नदियों के जलस्तर में कमी के साथ जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्यों के साथ जलजनित एवं मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
📍 06 प्रखंड | 34 पंचायत | 92 गाँव
👥 2,98,800 आबादी प्रभावित
🚤 113 नावों के माध्यम से आवागमन एवं राहत कार्य जारी।
🍲 15 सामुदायिक रसोई से प्रभावित लोगों को निःशुल्क भोजन।
🏥 23 स्वास्थ्य शिविर सक्रिय।
🐄 14 पशु चिकित्सा शिविर संचालित।
🧹 जलस्तर घटने के बाद जलजमाव एवं कीचड़ वाले क्षेत्रों में कीटाणुशोधन और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव तेज किया गया है। आज 635 किलोग्राम ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव तथा 1,790 हैलोजन टैबलेट वितरित किए गए।
🩺 आज स्वास्थ्य शिविरों में 2,424 लोगों का उपचार किया गया। अब तक 5,000 मेडिकल किट भी वितरित किए जा चुके हैं।
🐄 पशुधन की सुरक्षा के लिए आज 402 पशुओं का उपचार किया गया तथा अब तक 97,960 किलोग्राम पशु चारा वितरित किया गया है।
📦 राहत के तहत अब तक 47,705 पॉलीथीन शीट्स, 19,180 ड्राई राशन पैकेट एवं 1,380 फूड पैकेट वितरित किए जा चुके हैं।
⚠️ नागरिकों से अपील: केवल सुरक्षित पेयजल का उपयोग करें। जरूरत पड़ने पर पानी उबालकर या हैलोजन टैबलेट से उपचारित कर ही पीएँ। मच्छरदानी का प्रयोग करें और बुखार/दस्त जैसे लक्षण होने पर तुरंत स्वास्थ्य शिविर या केंद्र से संपर्क करें।
📞 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष: 06224-260233 / 06224-260234
जिला प्रशासन, वैशाली — राहत, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए सतत सक्रिय।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
Bihar Health Department
Animals&FisheriesDept
#बाढ़_राहत #स्वास्थ्य_सुरक्षा #जिला_प्रशासन_वैशाली #राहत_बचाव #Vaishali
70 views | Vaishali, Bihar | Sep 14, 2026