गिरिडीह: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चुग़लों निवासी व्यक्ति पर हमला, मारपीट से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
मुफस्सिल थाना के चुग़लों निवासी मुरली रवानी को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मंगलवार को 8 बजे इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल लाया गया। यहां इनका इलाज चल रहा था। जानकारी के अनुसार मुरली रवानी पिता स्वर्गीय भैरव रवानी सलूजा गोल्ड स्टील में काम करते थे। घर से रात में काम पर जा रहा था। रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर जंगल में मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया।।