गिरिडीह: BNS DAV स्कूल में विद्यार्थियों के सृजनात्मक कौशल विकास के लिए अंतर सदनीय प्रतियोगिता आयोजित
सिरसिया के बी एन एस डी ए वी स्कूल में विद्यार्थियो में सृजनात्मक कौशल विकास के उद्देश्य से अंतर सदनीय प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को 11 बजे किया गया। यहां अंग्रेजी भाषण, वाद-विवाद, थाली पूजा, मास्क मेकिंग, क्ले मेकिंग एवं बेस्ट टू बेस्ट प्रतियोगिताओ का आयोजन हुआ। जिसमें नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया।