गिरिडीह: सड़क हादसे में शाहिद कुरेशी की मौत के बाद अंबेदकर चौक पर आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
सड़क हादसे में कुरैशी मोहल्ला के शाहिद कुरेशी की मौत के बाद अंबेदकर चौक के पास आक्रोशित लोगों ने 1 बजे सड़क जाम कर दिया। इस दौरान आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। गुस्साए लोगों ने एक दो मोटरसाइकिल चालकों के साथ मारपीट भी की।लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित लोगों को रोका और वाहन चालकों को मौके से हटा लिया।