गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में प्लास्टिक पॉलीथिन के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू
गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र में भुड़गढ़ी रोड़ स्थित प्लास्टिक पॉलीथिन के गोदाम में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे भीषण आग लग गई। आग का दायरा बढ़ते देख गोदाम में मौजूद लोगों के साथ साथ आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी।