मसूरी मालरोड पर पर्यटक और स्थानीय टैक्सी चालक के बीच विवाद ने लिया तूल, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज!
पिक्चर पैलेस बैरियर के पास कार की टक्कर को लेकर दिल्ली के पर्यटकों और स्थानीय टैक्सी चालक के बीच विवाद हुआ। आरोप-प्रत्यारोप के बीच पर्यटकों की कार के शीशे तोड़े जाने और मारपीट का आरोप लगा।
मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। महिला पर्यटक श्रुति गुप्ता की शिकायत पर स्थानीय निवासी प्रकाश भट्ट, प्रीतम रावत आदि के खिलाफ मुकदमा संख्या 66/2026 दर्ज हुआ। वहीं टैक्सी चालक प्रकाश भट्ट की शिकायत पर दिल्ली नंबर की कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा संख्या 67/2026 दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों पर लगे आरोपों की जांच करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
नशे में ड्राइविंग से लेकर मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ तक... मसूरी की मालरोड पर देर रात हुए विवाद में अब दोनों पक्षों की भूमिका पुलिस जांच क�