चौरीचौरा: एसके शर्मा की अगुवाई में अयोध्या दर्शन के लिए रवाना हुईं पांच सौ मातृशक्तियां
समाजसेवी एसके शर्मा की अगुवाई में शनिवार को चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र की पांच सौ मातृशक्तियों को श्री अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना किया गया। सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और मातृशक्ति के सम्मान को समर्पित इस पहल के तहत महिलाएं प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगी।