धर्मशाला : कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के लिए 2650 करोड़ का मुआवजा वितरित, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी
धर्मशाला में कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भूमि अधिग्रहण की मुख्य कानूनी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। उपायुक्त हेमराज बैरवा के अनुसार प्रभावित भू-मालिकों को अब तक करीब 2650 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। शेष भुगतान व्यक्तिगत मामलों के आधार पर होगा। वहीं, मांझी खड्ड पर पुल निर्माण, भूमि की लेवलिंग और सर्वेक्षण सहित अन्य तकनीकी कार्यों पर भी काम जारी है।
#KangraAirport #Dharamshala #HimachalNews #AirportExpansion #HemrajBairwa #LandAcquisition #Compensation #KangraNews #HimachalPradesh #chambaexpress
Chamba, Chamba | Nov 2, 2026