संपतचक: फतेहपुर में 9 दिवसीय दुर्गा सप्तशती पाठ शुरू, 25 अगस्त को ग्राम देवी व कुलदेवी की विशेष पूजा
फतेहपुर 17 अगस्त 2026 दिन सोमवार उत्तरवाहिनी पुनपुन नदी के तट पर बसे मंदिरों के गांव फतेहपुर में सावन के तीसरे सोमवार, नाग पंचमी और ग्राम देवी-कुलदेवी की पूजा की तैयारियों को लेकर सोमवार को धार्मिक माहौल बना रहा। 17 अगस्त 2026 को सावन के तीसरे सोमवार के साथ नाग पंचमी और फतेहपुर के कुलदेवी पूजा आयोजन का दूसरा दिन होने के कारण सुबह से ही काली स्थान मंदिर में