बक्सर: आजाद समाज पार्टी के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने शोषण के खिलाफ समाहरणालय पर झाड़ू के साथ किया प्रदर्शन
Buxar, Buxar | Sep 26, 2025 बक्सर में आजाद समाज पार्टी के नेतृत्व में विद्यालयों में कार्यरत सफाई कर्मियों के शोषण, न्यूनतम वेतन न मिलने और सम्मान की अनदेखी के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया. आक्रोश मार्च शुक्रवार को 4:30 बजे अपराह्न में निकाला गया. यह मार्च बक्सर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला पदाधिकारी के कार्यालय गेट पर पहुंचा.