नवादा: सद्भावना चौक के पास दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक चालक की हुई दर्दनाक मौत
Nawada, Nawada | May 15, 2025 नवादा के सद्भावना चौक पर दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के चतरा जिले के अकौना गांव निवासी नीरू यादव के 33 वर्षीय पुत्र सुनील यादव के रूप में हुई है।सुनील अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उनके दो बेटियां और एक बेटा है, जिनमें बेटा महज एक साल का है। गुरुवार को 8:00 बजे जानकारी प्राप्त हुआ है।