नवादा: नगर थाना में जिला प्रशासन के आदेश के बाद आर्म्स का किया गया सत्यापन
Nawada, Nawada | May 14, 2025 बुधवार दोपहर 2 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि नवादा नगर थाना में जिला प्रशासन के आदेश के बाद आर्म्स का सत्यापन किया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से आदेश निकाला गया है। जहां बुधवार को नगर थाना में सत्यापन करने के लिए लोग अपने-अपने आर्म्स लेकर पहुंचना शुरू हो गए हैं। बतादें 13 से 24 मई तक आर्म्स का सत्यापन किया जाएगा।