नवादा: बहेरा पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर बाइक पलटी, बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से जख्मी
Nawada, Nawada | May 14, 2025 बुधवार रात 9 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि जिले के बहेरा पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। जिसपर सवार एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक स्तिथि में पावापुरी विम्स रेफर कर दिया गया। जख्मी महिला की पहचान गया जिला निवासी विजय पासवान की पत्नी बबिता देवी के रूप में की गई है।