केराकत: चंदवक थाना क्षेत्र के धुंही दलित बस्ती के पास दबंगों ने युवक को मारपीट कर किया घायल
मनियारेपुर गांव निवासी रत्नाकर दुबे जो धुंही गांव में एक दुकान पर काम करता है। वहां से रात करीब नौ बजे घर के लिए चला। घर से थोड़ी दूर पहले धुंही दलित बस्ती के पास दबंग युवकों ने मिलकर बुरी तरह पिटाई कर अधमरा कर दिया।परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीएचसी ले गई जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।