Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

₹25,445 करोड़ के गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर को मिली मंजूरी, 20 मिनट में बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु वाराणसी के विकास को नई रफ्तार देने वाली ऐतिहासिक परियोजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। ₹25,445 करोड़ की लागत से बनने वाले 89 किलोमीटर लंबे गंगा एवं वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से काशी की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदल जाएगी। इस मेगा परियोजना के तहत गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर और वरुणा लिंक कनेक्टर कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। इसके बनने के बाद चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर, लखनऊ और बिहार की ओर से आने वाले वाहन शहर की भीड़भाड़ में प्रवेश किए बिना सीधे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। सबसे बड़ा लाभ बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगा। अब नमो घाट, समने घाट और धाम तक पहुंचने का समय करीब 60 मिनट से घटकर सिर्फ 20 मिनट रह जाएगा। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने इस ऐतिहासिक मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री एवं वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। वहीं शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी और मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने परियोजना की विस्तृत जानकारी साझा की। वाराणसी की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए Live VNS को Subscribe करें। #Varanasi #GangaCorridor #VarunaCorridor #NarendraModi #Kashi #KashiVishwanath #ElevatedCorridor #Infrastructure #VaranasiNews #LiveVNS #UPNews #NamoGhat #SmartCity #Development #breakingnews

Sadar, Varanasi | Jul 15, 2026
₹25,445 करोड़ के गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर को मिली मंजूरी, 20 मिनट में बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु वाराणसी के विकास को नई रफ्तार देने वाली ऐतिहासिक परियोजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। ₹25,445 करोड़ की लागत से बनने वाले 89 किलोमीटर लंबे गंगा एवं वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से काशी की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदल जाएगी। इस मेगा परियोजना के तहत गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर और वरुणा लिंक कनेक्टर कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। इसके बनने के बाद चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर, लखनऊ और बिहार की ओर से आने वाले वाहन शहर की भीड़भाड़ में प्रवेश किए बिना सीधे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। सबसे बड़ा लाभ बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगा। अब नमो घाट, समने घाट और धाम तक पहुंचने का समय करीब 60 मिनट से घटकर सिर्फ 20 मिनट रह जाएगा। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने इस ऐतिहासिक मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री एवं वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। वहीं शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी और मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने परियोजना की विस्तृत जानकारी साझा की। वाराणसी की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए Live VNS को Subscribe करें। #Varanasi #GangaCorridor #VarunaCorridor #NarendraModi #Kashi #KashiVishwanath #ElevatedCorridor #Infrastructure #VaranasiNews #LiveVNS #UPNews #NamoGhat #SmartCity #Development #breakingnews - Sadar News