पाटी: नवागत SDOP ने पाटी थाने का औचक एवं विस्तृत निरीक्षण कर अपराधों की समीक्षा की
Pati, Barwani | Oct 14, 2026 SDOP के रूप में पदभार ग्रहण करने के उपरांत नवागत एसडीओपी रोहित अलावा ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस थाना पाटी का विस्तृत निरीक्षण किया। नवागत एसडीओपी की इस सक्रिय एवं पारदर्शी कार्यशैली से थाना अधिकारियों और पुलिस बल में सजगता व मुस्तैदी देखी गई। ,एसडीओपी ने थाने के महत्वपूर्ण अभिलेखों, विशेषकर अपराध रजिस्टर की समीक्षा की।