नवाबगंज: बाराबंकी में रक्षाबंधन पर डाक विभाग का खास तोहफा, 10 रुपये में मिलेगा वाटरप्रूफ लिफाफा
बाराबंकी में रक्षाबंधन से पहले डाक विभाग ने बहनों को खास तोहफा दिया है। अब बारिश के मौसम में राखी खराब होने की चिंता किए बिना महज 10 रुपये में वाटरप्रूफ लिफाफे के जरिए राखी भाइयों तक भेजी जा सकेगी। इसके साथ ही ‘राखी बाई स्पीड पोस्ट’ अभियान के तहत राखी भेजने पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जा रही है।