दतिया नगर: प्रेक्षक और जिला पंचायत सीईओ ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतदान के लिए किया निरीक्षण
मतदान को पूर्णतः निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्भय वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रेक्षक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा उदगवां क्षेत्र का सशस्त्र पुलिस बल एवं अर्द्धसैनिक बल के साथ फ्लैग मार्च एवं व्यापक निरीक्षण किया गया। स्पष्ट संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, भय या मतदान में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास भी न करें.