कोटा। विधायक संदीप शर्मा ने कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने अवैध कब्जों को बचाने के लिए वे गरीब पशुपालकों और घुमंतू परिवारों में भय और भ्रम का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार पात्र गरीब परिवारों को नियमानुसार भूमि के पट्टे प्रदान कर रही है और उनके अधिकारों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भूमाफियाओं के हितों की रक्षा के लिए गरीबों को आगे कर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। शर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को उनका अधिकार दिलाना है, जबकि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। उन्होंने प्रहलाद गुंजल से समाज में भ्रम फैलाने के बजाय विकास और जनहित के मुद्दों पर राजनीति करने की अपील की।
Ladpura, Kota | Jun 25, 2026