गौरिहार: सरबई में स्कूली छात्रों के बीच मामूली कहासुनी पर हुई मारपीट, लात-घूंसे और पत्थर चले
सरबई थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद हो गया। देखते ही देखते छात्रों के बीच लात-घूंसे और पत्थर चलने लगे, जिसमें एक छात्र घायल हो गया। मामले की शुक्रवार की शाम 4 बजे सूचना मिलने पर सरबई थाना पुलिस ने घायल छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने पीड़ित छात्र के कथन और मेडिकल रिपोर्ट में सामने आई चोटों के आधार पर मामला दर्ज की