सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव में दबंग भाइयों ने युवक के साथ की जमकर मारपीट, मुकदमा दर्ज
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव में मामूली विवाद के चलते दो दबंग भाइयों ने मिलकर गांव के ही एक युवक के साथ गाली गलौज कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने चिकासी थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।