कुंडा: बाघराय थाना क्षेत्र के धनवाशा गांव में युवक की पिटाई के मामले में 3 लोगों पर दर्ज हुआ केस
बाघराय थाना क्षेत्र के धनवाशा गांव में 35 वर्षीय अमरनाथ को जमीन के विवाद में गांव के युवकों ने पीटा। शोर सुनने पर लोग इकट्ठा हुए, लेकिन हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल का इलाज चल रहा है। एएसपी के संजय राय ने शनिवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया घायल के परिजन भाई लाल की तहरीर पर रिंकू ,सुजीत और किशुन के खिलाफ केस दर्ज किया है।