कुंडा: नवाबगंज पुलिस ने अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त को कोलकाता से गिरफ्तार कर जेल भेजा
नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सेल की सहायता से अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त को कोलकाता पश्चिम बंगाल राज्य से गिरफ्तार किया है। एएसपी संजय राय ने बताया की अभियुक्त को शुक्रवार शाम 6 बजे जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मो0 अयूब पुत्र वकील अहमद निवासी परियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ है।