कुंडा: मानिकपुर में दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने टक्कर, हादसे में घायल शख्स की इलाज के दौरान मौत, केस दर्ज
मानिकपुर में दो बाइको में हुई आमने सामने टक्कर। सड़क हादसे में 56 वर्षीय रूपलाल सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए । परिजनों ने उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मृत्यु हो गई। एएसपी ने बताया की मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जाच शुरू कर दी है।