कुंडा: अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री संजय राय ने हथिगवां में निर्माणाधीन हॉस्पिटल व विवेचना कक्ष का किया निरीक्षण
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री संजय राय शनिवार शाम 4 बजे हथिगवां थाना पहुंचे। उन्होंने कुम्भ मेले के दृष्टगत निर्माणाधीन हॉस्पिटल व विवेचना कक्ष का निरीक्षण किया।थाना परिसर में भ्रमणशील रह कर साफ-सफाई व निर्माणाधीन कार्य आदि को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।