बारां: बारां महोत्सव का आगाज मंगलवार से, पहले दिन महिलाओं की प्रतियोगिताएं, सहजयोग संगीतमय संध्या और दीपदान
Baran, Baran | Apr 8, 2025 जिले के स्थापना दिवस के तहत तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज मंगलवार से होगा। जिला प्रशासन की ओर से तीन दिन तक विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिलेभर से लोगों की इन कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया गया है।