बारां: टीवी स्क्रीनिंग में प्रदेश में पहले नंबर पर रहा बारां शहर, मुख्यमंत्री ने जयपुर में सीएमएचओ व डीटीओ को किया सम्मानित
Baran, Baran | Apr 7, 2025 प्रधानमंत्री टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में बारां जिले को बड़ी उपलब्धि मिली है। बारां जिला टीबी स्क्रीनिंग में प्रदेश में पहले नंबर पर रहा है। वर्ल्ड हेल्थ डे पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सोमवार को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपलब्धि पर बारां सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना व डीटीओ डॉ. सुरेश कुमार को सम्मानित किया।