बारां: कोटा रोड पर दूध डेयरी में सिलेंडर में लगी आग, दमकल ने पाया आग पर काबू, बड़ा हादसा टला
Baran, Baran | Apr 7, 2025 शहर के कोटा रोड स्थित देव दूध डेयरी में सोमवार शाम 7:00 बजे करीब सिलेंडर में आग लग गई जिससे अफरातफरी मच गई लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर दो दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया आग लगने से दूध डेयरी के सामान जलकर खाक हो ।मौके पर भी लोगों की भीड़ जमा हो गई।