गावां: वृद्ध महिला पर गिरा बिजली का पोल, हुई मौत
Gawan, Giridih | Jun 22, 2026 गावां थाना क्षेत्र मंझने इमामबाड़ा के पास एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला शहजादी बेगम पति स्व गुलजार पर बिजली का पोल गिरने से उक्त वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के स्वजनों व स्थानीय लोगों की सहयोग से गंभीर रूप से घायल महिला को गावां सीएचसी पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।