बड़वारा: टिकरिया ग्राम में खेत में काम के दौरान व्यक्ति को जहरीले सर्प ने काटा, उपचार जारी
Badwara, Katni | Sep 11, 2026 बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिकरिया में खेत में काम करने के दौरान एक व्यक्ति को जहरीले सर्प ने डस लिया। सर्पदंश के बाद गंभीर हालत में परिजनों ने उसे निजी साधन से तत्काल बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया गया।