इंदौर: पालदा में 23 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाई, इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
Indore, Indore | Feb 8, 2025 इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के पलदा में रहने वाली 23 वर्षीय छात्रा गार्गी सुमन ने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां दो दिन चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका पढ़ने में काफी होशियार थी और नीट की तैयारी कर रही थी। जिसे एग्जाम में काम नंबर आने पर यह कदम उठाया।