इंदौर: द्वारकापुरी में दो दिनों में दूसरी हत्या, युवक की पीट-पीटकर हत्या, छेड़छाड़ की आशंका
Indore, Indore | Feb 8, 2025 इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में स्थित बंजारा समाज की धर्मशाला के पास अज्जू लुडेरे नामक युवक किसी कार्यक्रम में पहुंचा था। इस दौरान एक महिला से छेड़छाड़ की बात को लेकर क्षेत्र के ही युवक से उसका विवाद हुआ। जिसमें विवाद इतना बड़ा की आधा दर्शन लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे सरिया डंडों से इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। इस दौरान बदमाश फरार हो गए।