इंदौर: वीना नगर में कक्षा 11वीं की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता ने कहा- एग्जाम को लेकर परेशान थी
Indore, Indore | Feb 8, 2025 इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र के वीना नगर में रहने वाली 16 वर्षीय रितिका नामक लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका का एक्जाम था लेकिन उससे पहले ही उसने अपनी जीवन लीला को अपने हाथो ही समाप्त कर लिया। मृतका के पिता ने बताया कि एक्जाम को लेकर ही रितिका कुछ परेशान थी और संभवतः उसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।