सिकंदराराऊ: नौरंगाबाद पूर्वी में आरोपियों ने दंपति और उनकी दो बेटियों को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
नौरंगाबाद पूर्वी निवासी शशीकला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मामूली कहासुनी को लेकर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर तीनों ने उनके, उनकी बेटियों गारवी और कनिका तथा पति सुरेंद्र के साथ लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। पीड़िता के मुताबिक मारपीट में परिवार के लोगों के शरीर पर जगह-जगह खुली और गुम चोटें आई हैं।