बिहार: सदर अस्पताल में सीएस कार्यालय बना बाइक स्टैंड, स्वास्थ्य कर्मी कर रहे हैं मनमानी
Bihar, Nalanda | Nov 12, 2024 बिहार शरीफ सदर अस्पताल का सीएस कार्यालय इन दिनों बाइक स्टैंड बना हुआ है। हर दिन बरामदा में दर्जनों वाहन पार्किंग की जाती है। परिसर में स्टैंड होने के बावजूद स्वास्थ्यकर्मी मनमानी कर रहे हैं। सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने मंगलवार के दिन 11:30 बजे बताया कि कई कर्मियों का कहना है कि चोरी की डर से बाइक को यहां लगाते हैं।