खरगापुर: चंदेरी खास गांव के रैकवार समाज के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे, अवैध शराब बिक्री और मारपीट की शिकायत लेकर ज्ञापन दिया
कुड़ीला थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदेरी खास गांव के रैकवार समाज के लोग सोमवार को टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सोपा गया। इस दौरान अनी रैकवार ने बताया कि हमारे मोहल्ले में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है, जिससे हमारी महिलाओं और पुरुषों के साथ आए दिन गाली गलौज और मारपीट की जाती है।