गांगड़तलाई: सल्लोपाट थाना क्षेत्र में किराना दुकान पर हमला, युवक का हाथ टूटा, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
गांव गडुली में एक किराना दुकान पर सामान लेने गए युवक के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित अलपेय पुत्र विरसींह मछार ने आरोप लगाया है कि सुरेश पुत्र भुरसींह की दुकान पर सामान लेने गया था, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने अचानक उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।