देवघर से हथियार तस्कर सूरज कुमार सिंह गिरफ्तार, कारबाइन और मैगजीन बरामद। एसपी प्रवीण पुष्कर ने की पुष्टि।
देवघर ब्रेकिंग न्यूज :– देवघर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। कुंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार की खरीद-बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज कुमार सिंह, पिता भरत सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी रोहिणी परमेश्वर चौक, जसीडीह के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसके पास से एक कार्बाइन मशीन गन, दो मैगजीन और एक आई-टेल कंपनी का कीपैड मोबाइल बरामद किया है। इसकी पुष्टि देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर के प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की। आरोपी सूरज कुमार सिंह का पूर्व में भी लूट और अवैध शराब तस्करी के मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी के खिलाफ कुंडा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वही हम बता दे कि यह छापेमारी एसडीपीओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सहित अन्य पुलिस बल के द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी।
#deoghar #crimenews #deogharpolice #spdeoghar