नवादा: नारदीगंज के कहुआरा में चोरों का कहर: 10 दिनों में दो बड़ी चोरी, समरसेबल स्टार्टर और बैट्रा लेकर फरार
नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। महज 10 दिनों के भीतर दो बड़ी चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। पहले बोरिंग समरसेबल का स्टार्टर और अन्य सामान चोरी हुआ, वहीं कुछ ही दिनों बाद पास के पोल्ट्री फार्म से बैट्रा भी चुरा लिया गया। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोग डरे हुए हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।