क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी दिनभर कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश होती रही, जिससे मौसम पूरी तरह खुशनुमा बना रहा। दिनभर आसमान पर बादलों का डेरा रहा और सूर्यदेव भी बादलों की ओट में छिपे रहे। लगातार हो रही बारिश का असर अब मां नर्मदा के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जिससे तटीय क्