मधेपुरा: सुखासन में घर का ताला तोड़कर ₹9 लाख की संपत्ति चोरी, पुलिस जांच में जुटी
मधेपुरा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखासन वार्ड छह में गुरुवार की देर रात बदमाशों ने एक घर का ताला तोड़कर लगभग नौ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित राजकमल सिंह ने बताया कि गुरुवार रात करीब चोर उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।