मधेपुरा: जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने की जनसुनवाई, नागरिकों को समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन
मधेपुरा समाहरणालय में जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने शुक्रवार को आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए 54 आवेदनों को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए तत्काल निर्देश दिया।