आबू रोड: माउंट आबू में दो दिवसीय समर फेस्टिवल का भव्य आगाज, शोभायात्रा को भेरू सिंह ने दिखाई हरी झंडी
माउंट आबू में दो दिवसीय समर फेस्टिवल का आज भव्य शुभारंभ हुआ। शहर के मुख्य पेट्रोल पंप के सामने से निकाली गई भव्य शोभायात्रा को पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक भेरूसिंह शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।शोभायात्रा में आर्मी, CRPF के जवानों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा लोक कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।